ED ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को भेजा नोटिस

Aazad Staff

Entertainment

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को ED ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत नोटिस जारी किया है। उनपर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप लगा है।

पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक राहत फतेह अली खान पर इन दिनों विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप लगा है। इस मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहत को फेमा के तहत नोटिस जारी कर २ करोड़ ६१ लाख रुपये की राशि को लेकर जवाब मांगा है। यहां बता दें कि अगर ईडी राहत फतेह अली के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो उनपर ३०० प्रतिशत का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही उनपर जुर्माना न भरने की स्थिति में भारत में लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

राहत फतेह अली को भारत में अवैध तरीके से ३ लाख ४० हजार यूएस डॉलर मिले थे। इनमें से राहत ने दो लाख पच्चीस हजार डॉलर की स्मगलिंग कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी  के मुताबिक राहत फतेह अली खान के पास साल २०११ में भी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट (इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र) पर सवा लाख डॉलर बरामद हुए थे। राहत फतेह अली के पास इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में राहत के साथ उनके प्रबंधक मारूफ और इवेंट मैनेजर चित्रेश को भी हिरासत में लिया गया था।

बता दें कि इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया था जब वे दुबई के रास्ते लाहौर जाने वाले थे। राहत के बैग से २४ हजार डॉलर जबकि दल के दो अन्य सदस्यों के बैग से ५०-५० हजार डॉलर बरामद किए गए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.