रणवीर-दीपिका की शादी की डेट फाइनल, 14 नवंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में

Aazad Staff

Entertainment

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। हालांकि अब इन दोनों ने अपनी शादी की डेट फाइनल कर फैंस को सपराइज कर दिया है। ये दोनों जोड़े अगले महीने 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है दोनों अगले महीने, 14 नवंबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरीए ट्वीट कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी भारत में ना हो कर इटली के 'लेक कोमो' में होगी। बता दें कि लेक कोमो करीब 10 हजार साल पुराना है। इस लेक का आकार अंग्रेजी के लेटर 'Y' के जैसा है। इसे ये आकार ग्लेशियर मूमेंट के चलते मिला था। ये इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है। जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैली है।

बहरहाल रनवीर और दीपिका ने ट्वीट कर अपने शादी के कार्ड को शयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है, "14 और 15 नवंबर को हमारी शादी तय हुई है। ”इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आर्शीवाद की कामना करते हैं।

बता दें कि ये कपल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। जिनमें गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.