बजट २०१९ : बजट भाषण के दौरान फिल्म URI की तारीफ, How's the Josh, से गूंज उठा संसद

Aazad Staff

Entertainment

विक्की कौशल की फिल्म 'उरी'(Uri) इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। पीयूष गोयल ने बजट भाषण के दौरान फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में यामी गौतम और मोहित रैना मुख्य भूमिका निभा रहे है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।

विक्की कौशल(Vicky Kaushal) की फिल्म 'उरी'(Uri) हर जगह छाई हुई है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण के दौरान फिल्म  ‘उरी' URI की जमकर तारीफ की। पीयूष गोयल ने जैसे ही अपने बजट भाषण में सर्जिकल स्‍ट्राइक पर आधारित फिल्म 'उरी' का जिक्र किया तो संसद भवन How's the Josh के नारों से गूंज उठा। बता दें कि पीयूष गोयल मनोरंजन जगत के लिए बजट में क्‍या प्रावधान किये गये हैं इसकी जानकारी दे रहे थे।

पीयूष गोयल ने अपने भाषण में कहा कि मनोरंजन जगत से कई लोगों को रोजगार मिलता है और हम सभी फिल्‍में देखते ही है। उन्‍होंने कहा कि पायरेसी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं।  गोयल ने कहा, ‘नकल को नियंत्रित करने के लिए सिनेमेटोग्राफी अधिनियम के तहत कैमरा रिकॉर्डिंग-रोधी प्रावधान किया जाएगा।

इसके साथ ही अपने बजट भाषण में पीयूष गोयल ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को बड़ी छूट दी है। उन्‍होंने बताया कि शूटिंग के लिए एकल खिड़की मंजूरी सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि सिनेमा हॉल में लगने वाले १२ फीसदी जीएसटी को सरकार कम करने का मन बना रही है, लेकिन यह फैसला जीएसटी कांउसिंल द्वारा ही तय किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.