मीटू: राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में आए कई बॉलीवुड स्टार्स, कहा राजू एक अच्छे व्यक्ति उन पर लगे आरोप झूठे

Aazad Staff

Entertainment

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर एक फीमेल असिस्टेंट डायरेक्टर ने मीटू अभियान के तहत यौन शोषण (सेक्सुअल हैरेसमेंट) का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि हिरानी ने फिल्म संजू के दौरान करीब 6 महीने तक उसका शोषण किया।

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर इन दिनों यौन शोषण का आरोप लगाया गया है और ये आरोप 'संजू' फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन पर लगाया है। महिला का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार उसके साथ  यौन शोषण किया गया।

इन आरोपों को हिरानी के वकील ने सिरे से खारिज किया है। यौन शोषण का आरोप लगते ही राजुकमार हिरानी की अगली फिल्म 'मुन्ना भाई 3' को होल्ड पर रख दिया गया है। जानकारों की माने तो जब तक इस मामले में उन्हें क्लीन चिट नहीं मिल जाता तक तक फिल्म पर रोक लगी रहेगी। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों को नकार दिया है। वहीं इन आरोप के मद्दे नजर बॉलीवुड के कई सितारों ने उनका स्पोर्ट किया है।

राजकुमार हिरानी के समर्थन में फिल्म निर्माता बोनी कपूर सामने आए हैं। बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'राजकुमार हिरानी बेहद अच्छे व्यक्ति हैं, वह ऐसा कर ही नहीं सकते। मैं इस आरोप में विश्वास नहीं करता। वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते।'

दिया मिर्जा ने भी हिरानी के स्पोर्ट में बात कही है कि राजकुमार हिरानी  सर को मैं पिछले 15 सालों से जानती हूं। मैं केवल उम्मीद करती हूं कि जांच के बाद सच्चाई बाहर आ जाए। मैं अब तक तक जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं उनमें वो सबसे बेहतर इंसान हैं।’

'3 इडियट्स' में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके एक्टर शरमन जोशी राजकुमार हिरानी के समर्थन में कहा है कि राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। यह गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'

अरशद वारसी ने भी उनके स्पोर्ट में कहा है कि राजकुमार  हिरानी एक अद्भुत और सभ्य व्यक्ति हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.