छेड़छाड़ के आरोप में दुबई में सिंगर मीका सिंह गिरफ्तार

Aazad Staff

Entertainment

सिंगर मीका सिंह को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

सिंगर मीका सिंह को यूएई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगाया है।

मीका को गुरुवार की रात में करीब तीन बजे दुबई की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।जानकारी के मुताबिक मीका को दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे।

मीका पहले भी अपने विवादों के कारण जाने जाते रहे हैं। इसके पहले 2015 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर पर हाथ उठाने के लिए भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 2014 में उनपर हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी गाड़ी एक ऑटो रिक्शा से टकरा दी थी। इससे पहले 2006 में राखी सावंत ने जबरन किस करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया था।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.