प्रियंका चोपड़ा ओशो पर बन रही फिल्म में निभाएंगी ये किरदार

Aazad Staff

Entertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ओशो रजनीश के जीवन पर बनने वाली हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को ऑस्‍कर पुरस्‍कार विजेता निर्देशक बैरी लेविंस (Barry Levinson) बना रहे हैं।

बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ‘ओशो’ रजनीश के जीवन पर बनने वाली फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक बैरी लेव निर्देशित करेंगे। इस बात का खुलासा प्र‍ियंका ने खुद एक टॉक शो में किया है।

प्रियंका इस फिल्म में 'मां आनंद शीला' की भूमिका अदा करेंगी। बता दें कि मां आनंद शीला ओशो रजनीश की सहयोगी थीं। मां आनंद शीला भारत में जन्मीं एक अमेरिकन नागरिक हैं जो किसी समय रजनीश ओशो की प्रवक्ता थीं। एक समय पर मां शीला पर कई लोगों को मारने की कोशिश का आरोप भी लगा था। एक टॉक शो में प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वे इसमें प्रोड्यूसर की भूमिका के तौर पर भी नज़र आएंगी।

ये फिल्म भारत के आध्यात्मिक गुरु रजनीश उर्फ ओशो, उनकी अनुयायी मां आनंद शीला और दूसरे भक्तों पर आधारित है, जो अमेरिका के ओरेगन में रजनीशपुरम में बसे हैं।

प्रियंका चोपड़ा जल्द सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की अहम भूमिका है। वहीं उनकी अगली हॉलीवुड की फिल्म इजंट इट रोमांटिक भी रिलीज होने के लिए भी तैयार हो गई हैl

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.