३डी ‘रामायण' में ऋतिक बनेंगे राम तो सीता का किरदार निभा सकती है दीपिका पादुकोण

Aazad Staff

Entertainment

बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म 'रामायण (Ramayana)' में राम और सीता का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार मिल गए है। खबरों की मानें तो बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन राम के रोल में और दीपिका पादुकोण सीता के रोल में नजर आ सकती है।

बिहार के मैथमेटिशन आनंद कुमार पर बनी फिल्म 'सुपर ३० (Super 30)' की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 'रामायण' (Ramayan) फिल्म में राम का किरदार निभा सकते हैं। वहीं इस फिल्म में 'सीता' के किरदार में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नज़र आ सकती हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।  

जानकारी के अनुसार, नितेश तिवारी की बिग बजट मूवी 'रामायण' के लिए ऋतिक रोशन ने हां कर दी है। वहीं, अगर दीपिका इस स्क्रिप्ट को करने के लिए तैयार हो जाती हैं तो ऋतिक और दीपिका पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नज़र आएंगे।

नितेश तिवारी और रवि उदयावार की ये फिल्म ३डी में शूट होगी। इस मूवी को अल्लू अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। खबरों की माने तो ये फिल्म लगभग ५०० करोड़ के बजट की है।  यह प्रोजेक्ट तीन भागों का होगा, मतलब इसके तहत तीन फिल्में बनेंगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.