पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये सितारे

Aazad Staff

Entertainment

लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम ७ बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण में देश विदेश से ६ हजार से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में बॉलीबुड की भी कई हस्तियां शामिल हो रही है इनमें कंगना रनौत,अनूपम खेर, बोमन ईरानी, अनिल कपूर, शाहरुख खान, रजनीकांत,करण जौहर जैसे चहरे शामिल है।

लोकसभा चुनाव २०१९ में प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ३० मई शाम सात बजे लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी हस्तियां भी शरीक हो रही है।  इनमें फिल्म स्टार शाहरुख खान और रजनीतकांत, संजय लीला भंसाली, करण जौहर, जैसे सितारे शामिल  है वहीं खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को भी निमंत्रण भेजा गया है।

अनुपम खेर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं और वे दिल्ली पहुंच चुके है। अनुपम खेर की पत्नी और अभिनेत्री किरण खेर ने भाजपा के टिकट पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।

वहीं अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।  इस समारोह में शामिल होने को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में उनकी भूमिका निभा चुके विवेक ओबेरॉय लोकसभा चुनाव के दौरान खुलकर भाजपा और पीएम के समर्थन में आए थे।

अभिनेता बोमन ईरानी भी पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।  पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बोमन ईरानी ने मीडिया से कहा कि आज देश के लिए बहुत बड़ा दिन है।  भाजपा को ढेर सारी बधाई। आशा करता हूं कि पिछले पांच सालों की तरह ही पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.