बर्डे स्पेशल - बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रस्ट में सुमार थी पर्वीन बॉबी

Aazad Staff

Entertainment

स्काइजोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रही थी परवीन बॉबी

परवीन बॉबी हिंदी फिल्मों की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। परवीन का जन्म 4 अप्रैल, 1949 को जूनागढ़ में हुआ था। परवीन अपने मां-बाप की एकलौती संतान थीं। इनका जन्म अपने मां-बाप की शादी के 14 साल बाद हुआ था। मात्र 10 साल की उम्र में ही परवीन बॉबी, के पिता का देहांत हो गया था।

1975 में यश चोपड़ा की फिल्म दीवार परवीन बॉबी के करियर की बहुत बड़ी फिल्म साबित हुई। अमिताभ बच्चन को लेकर बन रही मल्टी-स्टारर फिल्म अमर अकबर एंथनी (1977) ने उन्हें सफलता दिलाई। एक ऐसा भी दौर आया जब परवीन बॉबी टाइम मैगजीन की कवर गर्ल बनीं, जिससे उनकी लोकप्रियता आसमान झूने लगी। काला पत्थर, सुहाग, द बर्निंग ट्रेन , शान, क्रांती, नमक हलाल, जैसी फिल्मों में उन्हे बखुबी वाहवाही मिली। इनको और इनके किर्दार को लोगों ने काफी सराहा।

अफेयर के चर्चे एक्टर कबीर बेदी के साथ हमेशा ही चर्चा में रहे। हालांकि इस रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद परवीन जैसे टूट सी गई। कुछ समय बाद परवीन बॉबी के अफेयर के चर्चे एक फिर सामने आए। मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ परवीन का नाम जोड़ा जाने लगा।

ये रिश्ता भी बहुत दिनों तक नहीं चल पाया. इसके बाद परवीन बीमार रहने लगीं. डॉक्टरों के अनुसार, परवीन मानसिक रूप से बीमार थीं और उस बीमारी का इलाज भी मुमकिन नहीं था. महेश ने अमेरिका तक में उनका इलाज करवाया, लेकिन वो ठीक नहीं हुईं।  20 जनवरी 2005 को परवीन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.