जन्मदिन स्पेशल : 52 के हुए रहमान जाने दिलीप से कैसे बने एआर रहमान

Aazad Staff

Entertainment

9 साल की उम्र में ही छूट गया था पिता का साथ

संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एआर रहमान आज 52 साल के हो गए हैं। 1992 में फिल्म 'रोजा' से इन्होने फिल्मी सफर की शुरू की। इस फिल्म की सफलता के बाद एआर रहमान को लगातार संगीत के ऑफर मिलने लगे।

एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 में चेन्नई में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनका नाम पहले एएस दिलीप कुमार था। क्या आप जानते है कि दिलीप से ये रहमान कैसे बन गए… दरशल एक बार उनकी छोटी बहन बहुत बीमार पड़ गई और उसकी सलामती के लिए उन्होंने मस्जिदों में दुआयें मांगी। उनकी दुआ जल्द ही कुबूल हो गई और उनकी बहन चमत्कारिक रूप से एकदम स्वस्थ हो गई। इससे प्रभावित होकर रहमान ने इस्लाम कबूल किया। इसके बाद उनका नाम दिलीप से एआर रहमान हो गया|

AR Rehman Tamil Songs

एआर रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता आरके शेखर मलयाली फिल्मों में संगीत देते थे। रहमान से 9 साल की उम्र में ही पिता का साथ छूट गया था, उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी।

11 साल की उम्र से ही रहमान ने काम करना शुरु कर दिया था। बैंड ग्रुप में काम करते हुए उन्हें लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से स्कॉलरशिप मिली, जहां से उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में डिग्री हासिल की।

एआर रहमान ने संगीत की दुनिया में देश ही नही बल्कि विदेशों में भी अपना जादू बिखेरा है। फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए उन्हे ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एआर रहमान ने कई पुरस्कार अपने नाम किए है जिनमें रैमी, बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉड शामिल है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.