पुलवामा के शहीद जवानों को अक्षय ने दिया १५ लाख रुपये दान

Aazad Staff

Entertainment

बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवनानों के परिवार की मदद के लिए ५ करोड़ रुपये का दान दिया था। अब उन्होंने शहीद जवान के एक परिवार को १५ लाख रुपये दान दिया है। इस बात का खुलासा सीआरपीएफ के डीआईजी ने किया है।

बॉलीबुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद के लिए  एक बार फिर से हाथ बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान जीत राम गुर्जर की पत्नी को १५ लाख रुपए का दान दिया है। यह जानकारी सीआरपीएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल जगदीश नारायण मीना ने दी है। जीत राम गुर्जर १४ फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले ४० सीआरपीएफ जवानों में से एक थे। बता दें कि ये दान भारत के वीर ट्रस्ट में किया गया। सीआरपीएफ ने शहीद के परिवार को इस दान की जानकारी दी।

जीत राम के छोटे भाई विक्रम सिंह ने इस आर्थिक मदद के लिए अक्षय को शुक्रिया कहा है। विक्रम ने कहा, ‘हम बहुत गरीब है। जीत राम हमारे परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। यह मदद ऐसे समय में हमें मिली है जब हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।’

विक्रम ने बताया कि वे प्रतियोगित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, और उन्हें अपने माता-पिता का भी ध्यान रखना है। जीत राम के परिवार में उनके बुजुर्ग माता-पिता और भाई के अलावा पत्नी और दो बेटियां भी है।

बता दें कि इससे पहले अक्षय ने यह वादा किया था कि वह भारत के वीर वेबसाइट के जरिए शहीदों के परिवार के लिए 5 करोड़ रुपये दान करेंगे। उन्होंने अपने फैन्स से भी अपील की थी वे शहीद जवानों के परिवारों की दिलखोलकर मदद करें। अक्षय इससे पहले भी शहीद जवानों के परिवारों की मदद किए जाने की गुहार लगाते रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.