मैं सम्मान करता हूं उन अभिनेताओं का जो अपने डर को दूर करते हैं और 100% देते हैं - अमित सिंह

Aazad Staff

Entertainment

अभिनय की दुनिया निश्चित रूप से ग्लैमरस दिखती है, लेकिन यह अपने मुश्किलों के साथ आती है। अभिनय शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण है।

अभिनय की दुनिया निश्चित रूप से ग्लैमरस दिखती है, लेकिन यह अपने मुश्किलों के साथ आती है। अभिनय शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण है। एक्शन सीक्वेंस के साथ साथ लंबे समय तक शूट करना कोई आसान काम नहीं है।

हाल ही में, दंगल टीवी के शो रंजू की बेटीयां में दर्शकों को अयूब खान द्वारा निभाए गए सबसे पसंदीदा किरदार, गुड्डू जी द्वारा आत्महत्या के प्रयास का एक सीन दिखाई देगा। यह सीन पूरे क्रू के लिए शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण था क्योंकि उन्होंने इसे तेज धूप में आउट डोर शूट किया था। शूट करना बेहद जोखिम भरा था|

सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए, शो में राजवीर की भूमिका निभाने वाले अमित सिंह कहते हैं, "सीन की शूटिंग के दौरान, मैं अयूब जी के लिए थोड़ा डर गया था। पुल और नदी के बीच की दूरी लगभग 30 फीट थी, लेकिन अयूब जी बहुत उत्साही थे। वह डरे हुये नहीं लग रेह थे | सीन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने अपने एक पैर को पुल की रेलिंग से बाहर कर दिया। यह उन ही का विचार था। मैं वास्तव में सम्मान करता हूं जब अभिनेता अपने डर को दूर करते हैं और दर्शकों के लिए एक दृश्य को प्रभावशाली और आकर्षक बनाने के लिए अपना 100% देते हैं।"

वह यह भी कहते हैं, "अयूब जी एक अद्भुत अभिनेता हैं। वह एक मज़ेदार व्यक्ति हैं और जब वह आसपास होते हैं तो कोई सुस्त पल नहीं होता है। रंजू की बेटीयां का हिस्सा होने से मुझे अयूब जी और रीना जैसे अभिनेताओं से सीखने के बहुत सारे अवसर मिला हैं।

अमित ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स पसंद आएंगे।

रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।

दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.