सायरा बानो बर्थडे स्पेशल : अपने से 22 साल बड़े सुपरस्टार को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो

Aazad Staff

Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो ने 6 साल की उम्र से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सायरा बानो का जन्म उत्तराखंड के मसूरी में 23 अगस्त 1944 को हुआ था।

हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक सायरा बानो का आज 74 वां जन्मदिन है। सायरा ने फिल्म ‘जंगली' (1961) से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी। फिल्म जंगली में सायरा बानो के अपोजिट शम्मी कपूर थे। बॉलीवुड के फिल्मी सफर में एक अभिनेत्री के तौर पर यह सायरा का पहला कदम था। इस फिल्म में उन्होंने एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया था।

हिंदी सिनेमा जगत में साहरा बानो को खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है। सायरा बानों को बचपन से गाने का शोक था उनकी दादी उन्हें सिंगिंग की ट्रेनिग भी देती थी। सायरा का बचपन लंदन में बीता लेकिन 1960 में वह अपनी पढ़ाई पूरी करके मुंबई आ गईं।

सायरा ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी। उनका 'जंगली' से लेकर 'आरोप' तक का सफर काबिलेतारीफ रहा है। साल 1966 में सायरा ने दिलीप कुमार से शादी कर ली थी। तब सायरा की उम्र 22 साल थी और दिलीप कुमार 44 साल के थे। दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा फासला है। दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सायरा परिवार को देखने में ही व्यस्त हो गईं और फिर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। सायरा बानो और दिलीप कुमार को बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी कहा जाता है। इनके रिश्ते को 52 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.