रीना कपूर कहती हैं "दीपशिखा और मैं बिल्कुल अपोजिट है"

Aazad Staff

Entertainment

रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है।

टेलीविजन इंडस्ट्री में, हम अक्सर ऐसे अभिनेताओं को देखते हैं, जिनके अलग-अलग स्वभाव होते है।  लेकिन फिर भी एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री रीना कपूर, जो दंगल टीवी के शो रंजू की बेटियां में मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं वह दीपशिखा नागपाल के साथ अपने समीकरण साझा करती हैं, जिन्हें एक नेगेटिव किरदार में देखा जाता है।

इस बारे में और साझा करते हुए, रीना कहती हैं, "मैं पहली बार दीपशिखा के साथ काम कर रही हूं। मुझे लगता है कि वह अपना किरदार बहुत अच्छे से निभा रही है। सेट पर माहौल बहुत ही एनरजेटिक, मस्ती भरा है, इसका एक कारण दीपशिखा हैं। मैं शांत स्वभाव और इंट्रोवर्ट हूं जबकि दीपशिखा पूरी तरह से मेरे अपोजिट हैं। दीपशिखा फन लविंग है, वह वातावरण को हल्का और मजेदार करती है। यह मुझे बहुत अच्छा लगता है।"

दीपशिखा के एक गुण की प्रशंसा करते हुए, रीना कहती है, "सेट पर, जब दीपशिखा का शॉट खत्म हो जाता है, तो वह इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाना शुरू कर देती है। और मैं अपना फोन अपने कमरे में छोड़ कर आती हूं। यहां हम पूरी तरह से विपरीत हैं। मैंने उससे सीखने की कोशिश की क्योंकि मुझे भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की कोशिश करनी थी। लेकिन मैं नहीं कर सकती, यह मेरे स्वभाव में नहीं है (हंसते हुए)। इस तरह हमारे सेट पर सब अलग अलग है। "

 अलग-अलग व्यक्तित्व होने के बावजूद, रीना और दीपशिखा एक साथ काम करने का आनंद लेते हैं।

रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।

 दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.