मैं एक अभिनेता नहीं बनना चाहती थी - दीपशिखा नागपाल

Aazad Staff

Entertainment

रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है।

मनोरंजन उद्योग एक ऐसी जगह है, जिसका आधा देश हिस्सा बनना चाहता है। जबकि कुछ वास्तव में एक छोटा सा दृश्य करने के लिए बहुत संघर्ष करते हैं पर किसी के लिए भाग्य ही इस क्षेत्र में सफलता का मार्ग दिखाता है। दीपशिखा नागपाल, जो अब इंडस्ट्री में 25 साल से हैं और वर्तमान में दंगल टीवी की रंजू की बेटियां ’में नजर आ रही हैं, कहती हैं कि उनका पूरा परिवार इस इंडस्ट्री का हिस्सा था और वह यहां नहीं आना चाहती थीं। लेकिन परमेश्वर ने उनके लिए कुछ अलग योजना बनाई थीं।

उन्होंने यहां कैसे कदम रखा, इस बारे में बात करते हुए, दीपशिखा कहती हैं, “मैं फिल्मी परिवार की चौथी पीढ़ी से हूं। मेरे नाना जी, हरजीवन दास, साइलेंट मूवीज के समय से थे। मेरे मामा जी कैमरामैन थे। मेरी मां एक्ट्रैस और प्रोड्यूसर थीं, मेरे डैडी एक्टर और डायरैक्टर थे तो मुझे कभी एक्टिंग करनी ही नहीं थी, क्योंकि मुझे लगता था कि यह कैसा पेशा हैं जहां कोई घर में रहता ही नहीं हैं लेकिन भगवान ने मेरी झोली में वही डाल दिया पर मुझे कोई शिकायत नहीं है।” यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी अगली पीढ़ी भी मनोरंजन उद्योग का हिस्सा होगी, उन्होंने कहा, “जरूर अगर मेरी बेटी विधिका चाहेगी तो वह फिल्मों में जरूर काम करेगी। वह 20 साल की हो गई है। वह फिल्ममेकिंग कोर्स कर रही है। उसे एक मॉडलिंग एजेंसी ने साइन किया है। अगर वह आ जाएगी तो पांचवीं पीढ़ी होगी। वैसे मेरे बच्चे अपनी जिंदगी में जो भी करना चाहें, मैं उनका पूरा साथ दूंगी।”

उनके शानदार करियर और कुछ अविस्मरणीय भूमिकाओं को देखकर, हमें यकीन है कि वह पूरी तरह से मनोरंजन उद्योग के लिए बनी हैं।

रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।

दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.