Nation
-
अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों को बनाया जा रहा निशाना, अब तक 342 गिरफ्तार
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची के साथ बलात्कार के घटना के बाद पुलिस ने अब तक राज्य के विभिन्न इलाकों से 342 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरा बंद का आह्वान किया है। राज्य में सीआरपीएफ की कंपनियों को तैनात किया गया है।
-
राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल पर आज 21 पैसे और डीजल पर 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के साथ आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 3 पैसे हो गई।
-
जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे के दौरान 20 लोगों की मौत, कई जवान जख्मी
जम्मू-कश्मीर के रामबन और शोपियां जिले में शनिवार को दो सड़क हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है वहीं इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
-
आजादी की जंग में भाजपा का एक कुत्ता भी कुर्बान नहीं हुआ - खड़गे
कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक बार फिर से उसी बात का जिक्र किया है जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को पहले भी फटकार लगाई थी। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वही बयान एक बार फिर से दोहराते हुए कहा है कि आजादी के दौरान बीजेपी और आरएसएस के 'घर के एक कुत्ते' ने भी बलिदान नहीं दिया। हालांकि इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
-
रेलवे ग्रुप डी एडमीट कार्ड और सीबीटी की डेट, एगेजाम शिफ्ट, सीटी और शेड्यूल हुए जारी ऐसे करें चेक
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी ( आरआरबी ग्रुप डी ) लेवल 1 के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा करा रहा है। रेलवे ने 16 अक्टूबर के बाद की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
-
विधानसभा चुनाव 2018 : आज हो सकता है पांच राज्यों के असेंबली चुनाव की तारीखों का ऐलान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना राज्य शामिल है।
-
आईआरसीटीसी घोटाला : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार की दिल्ली कोर्ट में पेशी आज
आईआरसीटीसी होटल आवंटन मामले में ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में लालू और उनके परिवार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी इस मामले में आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।
-
तीन तलाक के अध्यादेश के विरोध में मद्रास हाई कोर्ट में याचिका
तत्काल तीन तलाक की कुप्रथा को दंडनीय अपराध बताने वाले एक अध्यादेश के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
-
'इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के होस्ट सुहैब इलियासी को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत , पत्नी की हत्या के आरोप से हुए बरी
टीवी शो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के होस्ट सुहैब इलियासी को अपनी पत्नी अंजू इलियासी की हत्या के मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि सुहैब इलियासी की पत्नी अंजू इलियासी की वर्ष 2000 में चाकू लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
-
आरबीआई ब्याज दरों में कर सकता है बढ़ोतरी
महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लग सकता है। आरबीआई ब्याज दरों में बहुत जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
-
जाने किन राज्यों में पांच रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल ?
बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों को देखते हुए भाजपा शासित राज्यों में लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटोती की गई है। नई कीमतें गुरुवार आधी रात से ही लागू कर दी गई है।
-
हल्द्वानी से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी हवाई सेवा
हल्द्वानी और देहरादून के बीच बहुत जल्द शुरु होगी हवाई सेवा। राइट्स लिमिटेड के महाप्रबंधक ने गौलापार में हेलीपैड का तकनीकी मुआयना किया इसके दौरान कुछ खामिया बताई गई है जिन्हें दूर करने के बाद जल्द ही हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।
