Nation
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 3495 पदों पर निकली भर्तियां, छह दिसंबर से कर सकते है आवेदन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए 3495 पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र जारी किया है। इन पदों पर आवेदन भरने की प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरु की जाएगी।
-
लालू यादव की हालत चिंताजनक, किडनी नहीं कर रहीं काम,भेजे जा सकते हैं रिम्स से बाहर
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत अचानक खराब हो गई है। रांची के रिम्स में लालू यादव का इलाज चल रहा है। जहां डाक्टरों ने ये जानकारी दी है कि बीते तीन-चार दिनों में उनकी सेहत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके पिछे किडनी फेल्यर की आशंका जताई जा रही है।
-
जम्मू-कश्मीर : पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इस लिए चुनाव मैदान में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर जवान तैनात किए गए है।
-
राष्ट्रपति सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। मालदीव में हाल ही में हुए चुनाव के बाद सोलिह की पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद सोलेह ने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था।
-
बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं के 2018-19 सेशन के बोर्ड एग्जाम के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह एग्जाम फरवरी 2019 में शुरू होंगे और फरवरी में ही खत्म होंगे।
-
खुशखबरी: आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत, अब 12 को नहीं 24 दिसंबर को होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी और तकनीशियन पदों के लिए परीक्षा की तारीख में कुछ बदलाव किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की दूसरे चरण की एएलपी और टेक्नीशियन पदों की परीक्षा अब 12 दिसंबर की जगह 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
-
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार तेज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक दूसरे पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल और ग्वालियर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
-
गोवाहाटी : नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ 70 संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
गोवाहाटी में शुक्रवार को 70 संगठन ने मिलकर नागरिक विधेयक 2016 के खिलाफ जनता भवन के सामने प्रदर्शन किया। इस बीच प्रशासन ने यहां धारा-144 (निषेधाज्ञा) लागू किया है।
-
तमिलनाडु तट से टकराया 'गाजा' तूफान, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, स्कूल कॉलेज बंद
चक्रवाती तूफान गाजा का कहर जारी है। चक्रवाती तूफान गाजा तमिलनाडु के पम्बन और कडलोर के बीच तट से टकरा गया है जिसके कारण तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सभी शिक्षण संस्थान को बंद कर दिया गया है।
-
सबरीमाला: दर्शन के लिए केरल पहुंचीं तृप्ति देसाई का विरोध, कोच्चि एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाईं
शनिवार से 2 महीने के लिए सबरीमाला के कपाट एक बार फिर से खोले जाएंगे। इस दौरान मंदिर में सालाना पूजा अर्चना होगी। बहरहाल मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अब भी राज्य में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई भी केरल पहुंच चुकी है।
-
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने 152 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी
कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 152 उम्मीदवारों के नाम शामिल है जिसमें कई दिग्गज चेहरों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के अनुसार सचिन पायलट टोंक से, अशोक गहलोत सरदारपुरा से और सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव लड़ेगे।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में 13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर में आयोजित 13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान शामिल नेताओं ने समुद्री सहयोग समेत वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2005 में हुई थी तब से भारत इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है।
