Nation
-
सीटीईटी रिजल्ट 2018 : सीटीईटी के नतीजे घोषित, यहां करे चेक
सीबीएसई की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वो सीटीईटी की आदिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
-
जम्मू-कश्मीर: चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल इस साल बन कर हो जाएगा तैयार
चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे पुल के निर्माण कार्य में डीआरडीओ समेत देश के 15 बड़े इंस्टीट्यूट कोंकण रेलवे की मदद कर रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये पुल इस साल तक बन कर तैयार हो जाएगा। बता दें कि अभी फ्रांस के तरन नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना हुआ है। इस ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है।
-
मणिपुर: पीएम मोदी का मणिपुर दौरा कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 1500 करोड़ रुपए की लागत वाली, 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने यहां 400kV डबल सर्किट सिल्चर-इम्फाल लाइन का उद्घाटन भी किया।
-
बीटेक करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
बीटेक करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को मंजूरी दे दी है। इस फेलोशिप की मदद से अब आईआईटी, आईआईएसईआर और एनआईटी के छात्रों को 70,000 से लेकर 80,000 रुपये मासिक फेलोशिप दी जायेगी।
-
अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में 10 जनवरी तक टली सुनवाई, नई बेंच का होगा गठन
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले में अब 10 जनवरी को अगली सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि नई बेंच अब इस मामले पर सुनवाई करेगी।
-
नेस्ले कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में कबूला 'मैगी नूडल्स' में था सीसा
बच्चों और युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय 'मैगी नूडल्स एक बार फिर से विवादों में आ गया है। 'मैगी नूडल्स' में ज्यादा मात्रा मे सीसा पाए जाने की बात कंपनी के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में स्विकार की है। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई की इजाज़त सरकार को दे दी है।
-
46 साल की श्रीलंकाई महिला ने पुलिस सुरक्षा के बीच सबरीमाला मंदिर में किया प्रवेश
सबरीमाला मंदिर में बुधवार को दो महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार देर रात एक श्रीलंकाई महिला भी मंदिर द्वार तक पहुंची, हालांकी वो भगवान अयप्पा के दर्शन करने में असफल रही।
-
अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी अजय माकन के ट्वीट से भी साझा की गई है कि उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि माकन का इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, इसे लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
-
दिल्ली एनसीआर को केंद्र सरकार जनवरी में देने जा रही है करोड़ों की सौगात, 30 लाख लोगों को मिलेगा इसका लाभ
पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को इस माह 14000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देने जा रहे है। जिसका फायदा लगभग 30 लाख लोगों को होगा।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ का किया उद्घाटन
पंजाब के जालंधर में ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है। यह आयोजन सात जनवरी तक चलेगा। इस दौरान यहां 100 से अधिक सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जानकारी के मुताबिक भारतीय विज्ञान कांग्रेस का थीम ‘‘भविष्य का भारत-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’’ रखा गया है
-
ओएसएसएससी 2019: जूनियर क्लर्क-जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने जूनियर क्लर्क/जूनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन निकाले है। योज्ञ उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते है साथ ही इस संदर्भ में इससे जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
-
रामपुकार सिंह ने ली छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह ने शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुकार को शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ में कल से विस सत्र शुरू हो रहा है।
