Nation
-
अब सेना में जवान के तौर पर भर्ती होंगी महिलाएं, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
सेना में जवान के तौर पर अब बतौर जवान महिलाओं को भी भर्ती किया जाएगा इसकी मंजूरी शुक्रवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दे दी। यहां महिलाओं की भूमिका सेना की मदद करने से ले कर बलात्कार तथा छेड़छाड़ से जुड़े मामलों की जांच करने तक होगी।
-
आईआरसीटीसी घोटाला: लालू की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, 11 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
रेलवे टेंडर घोटाला मामले में दिल्ली की पटियाला हाईकोर्ट में आज राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश हुए। कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारिख 11 फरवरी तय की है।
-
कर्नाटक में सियासी ड्रामे के बीच येदियुरप्पा ने सभी बीजेपी विधायकों को बेंगलुरु बुलाया
कांग्रेस खेमे में मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने पार्टी के सभी विधायकों को बेंगलुरु वापस आने के लिए कहा है।
-
कोलकाता में ममता का मेगा शो आज, 41 साल बाद एक मंच पर लगेगा विपक्ष का जमावड़ा
इस रैली के आयोजन से पहले ही कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार बीजेपी 125 सीटों के भीतर सिमट जाएगी। बता दें कि 41 साल बाद कोलकाता में विपक्ष का इतना बड़ा जमावड़ा पहली बार देखने को मिलने वाला है।
-
CISF : हेड कॉन्सटेबल के 429 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन
सीआईएसएफ ने हेड कॉन्सटेबल के 429 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक लोग cisfrectt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
योगी सरकार ने राज्य में 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण को दी मंजूरी
आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को योगी सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने वाला तीसरा राज्य बन गया है।
-
यूपी कैबिनेट ने बदला मुगलसराय तहसील का नाम अब इस नाम से होगी पहचान
उत्तर प्रदेश में अब मुगलसराय तहसील का नाम बदल दिया गया है। मुगलसराय तहसील का नाम अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा, यूपी कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।
-
बिहार : दलित युवती की मौत पर मचा बवाल, भीड़ ने थाने को फूंका, दर्जन भर गाड़िया जल कर राख
दलित युवती की हत्या से आक्रोशित हुए लोगों ने आज बिहार के कैमूर में स्थित रामगढ़ थाने को जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने बचाव में कई राउंड गोलियां भी चलाईं।
-
प्रधानमंत्री मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाइब्रैंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी समेत 19 बड़े उद्योगपति समारोह में शामिल रहें। हालांकि इस समारोह में अनिल अंबानी नदारद रहे।
-
21 जनवरी को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, बरते ये सावधानियां
चंद्रग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस दौरान राहु-केतु के नॉडल पाइंट्स की सीधी रेखा में सूर्य-पृथ्वी-चंद्रमा आते हैं। 21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है।
-
अमूल ने गूगल को भेजा कानूनी नोटिस, कहा फर्जी विज्ञापन के जरिए कमा रही कंपनियां
अमूल ने गूगल से फर्जी विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की है। अमूल का कहना है कि बड़ी कंपनियों से संबंधित पेड ऐड लेने से पहले विज्ञापन देने वालों की जांच-पड़ताल की जानी चाहिए।
-
मोहन भागवत का बयान, कोई युद्ध नहीं फिर भी सीमा पर शहीद हो रहे हैं जवान
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘अगर कोई युद्ध नहीं है तो कोई कारण नहीं है कि कोई सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवाए। लेकिन ऐसा हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
