आम के प्रकार

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 03:56 PM IST

सुर्खियां

आम के प्रकार

हर प्रजाति का आम अपनेआप में बहुत ख़ास है।
May 2, 2018, 11:40 am ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Mango
  Mango

गर्मी का मौसम शुरु होते ही लोगों में आम के स्वाद को चखने की ललक बढ़ जाती है मीठे और रसीले आम हर किसी को बेहद ही पसंद है। इस मौसम इस फल की अपनी ही एक अलग विषेशता होती है। इसकी तुलना किसी और फल से नही की जा सकती तभी तो इसे फलों का राजा कहा गया है। क्या आप जानते है आम के कितने प्रकार है। आज हम आपको आम के कुछ खास प्रकार के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप नही जानते होंगे। हापुस आम - हापुस आम भारत में सबसे लोकप्रिय है। ये काफी महंगा होता है। ये अप्रेल से जून के महिने में पाया जाता है।

और पढ़ें : आम की गुटलियां इन बीमारियों को करती है दूर

-

दशहरी आम - लोगों को काफी पसंद होता है। इसका स्वाद लाजवाब है। ये खाने में काफी मीठा होता है। ये जून के महीने में  खास कर पाया जाता है।

तोतापरी आम - ये एक सर्वश्रेष्ट जाती का आम है। इस आम की लम्बाई 6 से 8 इंच होती है। इस आम की अपनी एक सुगंध होती है।

चौसा आम- ये आम बहुत ही मीठा और रस से भरा होता है। ये आम जुलाई और अगस्त के महीने में पाया जाता है।

नीलम आम- ये आम मई से लेकर जुलाई तक के महीने में पाया जाता है।

बादामी आम - इसे ‘कर्नाटक का अलफान्सो’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह स्वाद एवं देखने में अलफान्सो से काफी मेल खाता है।

लंगड़ा आम- यह आम पीले-हरे रंग का और अंडाकार होता है। यह भारत में सबसे लोकप्रिय आमों में से एक है।
 

...
-

Featured Videos!