वेज चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 03:51 PM IST

सुर्खियां

वेज चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी

आज ही घर में बनाए वेज चीज सैंडविच, ये खाने में टेस्टी होने के साथ साथ काफी हेल्दी भी है।
Jun 20, 2018, 2:07 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Veg Cheese Sandwich
  Veg Cheese Sandwich

‘वेज चीज सैंडविच' बनाने के लिए सामग्री
    •    ताजा दही: 250 ग्राम
    •    बारीक कटी शिमला मिर्च: 1
    •    कसा गाजर: 1
    •    बारीक कटा हरा प्याज: 1 टेबल स्पून
    •    ब्रेड स्लाइस: 6
    •    बटर: 1 टेबल स्पून
    •    काली मिर्च पावडर: 1/4 टी स्पून
    •    चाट मसाला: 1/2 टी स्पून
    •    चीज क्यूब्स: 2
    •    नमक: स्वादानुसार
विधि
    •    दही को एक मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें।
    •    पानी निकल जाने पर एक बर्तन में निकालें।
    •    अब सभी सब्जियां और मसाले और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
    •    ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर दें।
    •    सभी ब्रेड स्लाइस पर दोनों तरफ बटर लगाकर एक तरफ रखें।
    •    एक स्लाइस पर तैयार दही का मिश्रण फैलाएं।
    •    ऊपर से चीज कसें। ऊपर दूसरा स्लाइस रखें।
    •    इसी तरह दूसरे सैंडविच भी तैयार करें।
    •    अब एक-एक कर सैंडविच को तवे पर सेंक लें।
    •    वेजीटेबल चीज सैंडविच काटकर सर्व करें।

- ...
-

Featured Videos!